Mar 1, 2018

गीत मैं तेरे गाते रहूँ

नमन करूँ मैं भजन करूँ, 
गीत मैं तेरे गाते रहूँ 
दुनियां मुझको जितना सताए, 
दोष वो मुझ पर जितने लगाए 
फिर भी मैं नाम तेरा लेता रहूँ 
नमन करूँ ........................
तुझ में खो कर खुद को पाया 
प्यार मैंने पूरा निभाया 
तुझ बिन सुनी अखियाँ मेरी 
बैरीन हो गई रतीयां  मेरी
फिर भी मैं नाम तेरा लेता रहूँ 
नमन करूँ ........................
मिलकर खोना खोकर मिलना 
आस में फिर से जपना मेरा 
याद जो आये अश्क बहाऊं 
खुद को फिर से ये समझाऊँ 
फिर से मिलेंगे 
नमन करूँ ........................
साथ निभाना तुझ से सिखा 
प्यार जताना तुझ से जाना 
रूठूं मनाना अब न तरसाना 
इश्क को मेरे ऐसे निभाना 
फिर भी मैं तेरा नाम लेता रहूँ 
नमन करूँ ........................


  

No comments:

Post a Comment