Nov 26, 2010

प्रेम क्या है कोई तुम से सीखे

प्रेम क्या है कोई तुम से सीखे 
त्याग क्या है कोई तुमसे सीखे 
प्रेम जलने का अर्थ क्या है कोई तुमसे जाने 
प्रेम में डूबने का अर्थ क्या है कोई तुमसे पूछे 
प्रेम में समर्पण कितना है यह कोई तुम में देखे 
प्रेम में प्रेम का रस क्या है वो तुमसे समझे 
कितनी वेदना तुमने सही क्या कोई सह सकता है 
यहाँ तो चंद लम्हों के प्यार में लोग तड़प जाते है 
कोई सदियों से चले आ रहे प्यार के अहसास को जाने 
तुमने जितना इंतजार किया क्या कोई कर सकता है 
तुम्हारे जैसा दर्द कोई क्या अहसास कर सकता है 
आज भी तुम इंतजार में हो फिर भी  यकीं करते हो 
की एक दिन मिलना तय है 
ऐसे आशिक के इश्क की इंतिहा को समझे |
तेरा दर्द तु ही जानता है इस दर्द में डूबा माशूक भी 
एक दिन अपने खुदा जो आशिक है उसका 
उसकी तडपती मोहब्बत को समझे | 

No comments:

Post a Comment