Nov 9, 2010

क्यूँ लगा मुझे ऐसा अभी इस पल तुम मेरे पास हो

क्यूँ लगा मुझे ऐसा अभी
इस पल तुम मेरे पास हो
बिन बोले बहुत कुछ कह गए
तुम को सुनने की आस में
हम यूँ ही चुप रह गए
क्यूँ लगा मुझे ऐसा अभी
इस पल तुम मेरे पास हो
तुम आये तो ये आभास हुआ
उस क्षण में जो प्रकाश हुआ
उस आभामंडल में ये प्रयास हुआ
हम कहे कुछ तुम्हे 
तुम सुने बिना ही चले गए
क्यूँ लगा मुझे ऐसा अभी
इस पल तुम मेरे पास हो
सोचता हूँ कुछ कहा नहीं और कह भी गए
सुना नहीं और सुन भी गए
इस जागृत स्वपन में भी प्रेम था 
और हम प्रेम में फिर बह गए 
क्यूँ लगा मुझे ऐसा अभी 
इस पल तुम मेरे पास हो|

1 comment:

  1. क्यूँ लगा मुझे ऐसा अभी
    इस पल तुम मेरे पास हो..

    It happens often !

    .

    ReplyDelete